टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गांधी जयंती पर जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

Katni

गांधी जयंती पर जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत जिलेभर में ‘सेवा मेरा योगदान—एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ अभियान चलाया गया। बड़वारा, बहोरीबंद, कटनी सहित विभिन्न विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की।
बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके बाद सामूहिक श्रमदान कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया।
वहीं बहोरीबंद के मरही माता मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। जनपद पंचायत कटनी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता उत्सव आयोजित किए गए। ग्राम सभाओं में स्वच्छता व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
अभियान के माध्यम से लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!