Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

उत्कृष्ट विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

उत्कृष्ट विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर, कटनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य एम. किंडो के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नाशपाती, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय, सहायक संचालक राजेश अग्रहरि एवं प्राचार्य आलोक पाठक सहित उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य एम. किंडो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में संध्या बेन, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा अग्रवाल, राजीव रंजन, विक्रम, असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, उमेश, विजय कर, विनीत, विवेक तिवारी, पदम पटेल, अनूप पांडेय, पूर्णेश उइके, रोहित, प्रदीप, अमर, रामेश्वर, विजय सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!