टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 300 ट्रेंच खोदकर रोका गया कब्जा

Katni

वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 300 ट्रेंच खोदकर रोका गया कब्जा,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा स्थित कक्ष क्रमांक आरएफ-172 में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को वन विभाग ने विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 15 दिनों से कुछ ग्रामीणों द्वारा लेंटाना और झाड़ियों की सफाई कर वन भूमि को खेती योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
वन मंडल अधिकारी कटनी गर्वित गंगवार और एसडीओ कटनी पश्चिम कार्तिकेय भट्ट (IFS) के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल के नेतृत्व में वन अमले ने पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच खोदकर वन भूमि पर कब्जे की कोशिश को रोक दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को आगे कर विवाद की स्थिति बनाने का प्रयास किया गया, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने समझाइश दी। अधिकारियों ने कहा कि वन अधिकार पट्टाधारियों के अलावा वन भूमि पर व्यक्तिगत पट्टे का प्रावधान नहीं है, इसलिए भ्रामक जानकारी के आधार पर नए अतिक्रमण से बचें।
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में जहां भी वन भूमि को साफ कर अतिक्रमण का प्रयास किया जाएगा, वहां भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में भी नैगेवा बीट की वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। डीएफओ गर्वित गंगवार ने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयासों के खिलाफ जिलेभर में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!