टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

तीन करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, 0.20 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त

Katni

तीन करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, 0.20 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 0.20 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को माधवनगर क्षेत्र के ग्राम पड़रवारा में राजस्व, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
तहसीलदार कटनी नगर न्यायालय के बेदखली आदेश के पालन में ग्राम पड़रवारा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 83 के कुल 17.93 हेक्टेयर रकबे में से 0.20 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। कार्रवाई के बाद भूमि को विधिवत शासकीय कब्जे में ले लिया गया।
प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि की अनुमानित सरकारी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। मौके पर रामकुमार एवं जेठू लाल चक्रवर्ती द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अजीत तिवारी, नजूल तहसीलदार आकाश नीरज, संबंधित पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!