Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बारिश बनी आफत: शक्ति नगर के घरों में घुसा पानी, रहवासी परेशान

जालपा देवी वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल, बारिश होते ही पानी में डूब जाता है पूरा इलाका

जालपा देवी वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल, बारिश होते ही पानी में डूब जाता है पूरा इलाका,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। जालपा देवी वार्ड स्थित संस्कार भारती स्कूल के पीछे शक्ति नगर क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंचने के साथ ही कई घरों के अंदर भी प्रवेश कर रहा है। इससे रहवासियों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शक्ति नगर में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कें और आसपास का क्षेत्र पानी से लबालब हो जाता है। पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है और धीरे-धीरे घरों में प्रवेश कर जाता है।
रहवासियों का आरोप है कि समस्या की जानकारी नगर निगम तक पहुंचने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण घरों में रखे सामान के खराब होने का खतरा बना रहता है, वहीं गंदे पानी के जमाव से संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे बारिश के दौरान पानी घरों में प्रवेश न करे। रहवासियों का कहना है कि हर बारिश में सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान अब जरूरी हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!