टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों को नमन

Katni

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों को नमन,

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के बरगवां स्थित आस्था प्लाजा कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के जरिए देशसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाले हैं।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!