टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अतिक्रमण पर निगम-पुलिस का संयुक्त अभियान, मुख्य बाजारों से हटाए अवरोध

बरसी मेला को लेकर माधवनगर में भी विशेष कार्रवाई, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

बरसी मेला को लेकर माधवनगर में भी विशेष कार्रवाई, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए नगर निगम, पुलिस एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुख्य बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर यातायात में बाधा बन रहे अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए और मौके से सामग्री जब्त की गई।
रुई बाजार, सुभाष चौक, झंडा बाजार, बरही रोड, मुख्य स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही सामग्री रखने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
वहीं बरसी मेला को देखते हुए माधवनगर क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया गया। मेला क्षेत्र और आसपास के मार्गों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोन कार्यालय, पंचायत चौराहा और बंगला लाइन मार्ग से अवरोध हटाए गए। व्यापारियों और दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी अनूप सिंह, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौजूद रहा।
निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!