श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक राजपूत हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं पत्रकार हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत, राजेश कुमार तिवारी, श्याम तिवारी, संतोष तोमर, राकेश अंतू गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।




