सरकारी दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच का नया माध्यम बना “MY WALLET” 96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर,
96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, प्रमाणपत्र से लेकर कर रसीद तक मोबाइल में उपलब्ध

96 से अधिक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, प्रमाणपत्र से लेकर कर रसीद तक मोबाइल में उपलब्ध,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी – प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राज्य स्तरीय डिजिटल डॉक्यूमेंट प्लेटफॉर्म “MY WALLET” नागरिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक अपने महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से प्राप्त, संग्रहित और साझा कर सकते हैं। अब प्रमाणपत्र, लाइसेंस, NOC, संपत्ति एवं जलकर की रसीद सहित विभिन्न दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हो रही है।MY WALLET पर 96 से अधिक नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें संपत्ति कर रसीद, जल कर रसीद, व्यापार लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, भवन अनुज्ञा, संपत्ति नामांतरण सहित eNP, ABPAS, भोपाल नगर निगम और राज्य के अन्य विभागों से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।
सप्ताहों का इंतजार, अब कुछ सेकंड में दस्तावेज
प्लेटफॉर्म की डिजिटल व्यवस्था से सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल और त्वरित बनाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, MY WALLET के माध्यम से नागरिकों की सरकारी कार्यालयों तक होने वाली 70–80 प्रतिशत तक भौतिक यात्राओं में कमी आई है तथा दस्तावेज प्राप्त करने में लगने वाला समय सप्ताहों से घटकर कुछ सेकंड तक सीमित हुआ है।
AI सुविधा से दस्तावेजों की स्वतः पहचान
MY WALLET में AI-सक्षम सुविधाएं मोबाइल नंबर से जुड़े दस्तावेजों की स्वतः पहचान करने में मदद करती हैं। इससे नागरिकों को दस्तावेजों को मैन्युअली खोजने की आवश्यकता कम होती है। प्लेटफार्म दस्तावेजों और लाइसेंस की Expiry Date से पहले सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है, जिससे समय पर नवीनीकरण कराया जा सके।
*बहुभाषीय सुविधा से सेवा बनी और अधिक जन सुलभ
भारत सरकार के BHASHINI प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहुभाषीय समर्थन उपलब्ध कराया गया है। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं तक पहुंच और अधिक सहज बनाने का प्रयास किया गया है।मध्य प्रदेश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी तक लाभ पहुंचाने की क्षमता रखने वाला MY WALLET डिजिटल गवर्नेंस और पेपरलेस प्रशासन की दिशा में राज्य की डिजिटल सेवा व्यवस्था को मजबूत करने वाला प्लेटफॉर्म है। मोबाइल में सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षित उपलब्धता से नागरिकों के समय और प्रयास की बचत के साथ-साथ कार्यालयीन प्रक्रियाओं को भी अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा है। MY WALLET एप्लीकेशन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.urbanlocker.mpurban एवं
*App store*-
https://apps.apple.com/in/app/mp-locker/id6756489312 पर उपलब्ध है।




