पिलौंजी में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
Katni

पिलौंजी में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। महात्मा गांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पिलौंजी में विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शांति धाम में निर्मित सीसी रोड और जाली फिनिशिंग कार्यों का जायजा लेकर निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली।
सीईओ ने संबंधित अधिकारियों और पंचायत अमले को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कराए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो और उन्हें तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और मौके पर पहुंचकर प्रगति का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




