
निवार पुलिस ने 2 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार,
कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 173 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही जंगल के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ML 8212 से सफेद थैला लेकर जा रहे संदिग्ध को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान थैले से 2 किलो 173 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है, बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शाहिद प्रजापति (24), निवासी स्लीमनाबाद क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24




