टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को मिला योजनाओं और सेवाओं का लाभ 6 स्थानों पर लगे मेगा सेवा सेतु शिविर, हितग्राहियों को बांटे हितलाभ

Katni

6 स्थानों पर लगे मेगा सेवा सेतु शिविर, हितग्राहियों को बांटे हितलाभ,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत शहर के 6 स्थानों पर मेगा सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर बस स्टैंड ऑडिटोरियम, स्वामी विवेकानंद सभागार, दुर्गा चौक खिरहनी, टी.सी. बजाज स्कूल माधवनगर उप कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और लखेरा स्थित खेरमाई मंदिर के पास लगाए गए। यहां अलग-अलग योजनाओं के काउंटर और हेल्प डेस्क बनाए गए, जहां नागरिकों से आवेदन लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविरों में पीएम स्वनिधि, संबल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ई-केवाईसी, जन्म-मृत्यु पंजीयन, नवीन नल कनेक्शन, जलकर, ट्रेड लाइसेंस, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, नामांतरण सहित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया गया।
महापौर प्रीति संजीव सूरी सहित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न शिविर स्थलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।
शिविरों में स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रही। साथ ही नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण की प्रक्रिया शुरू की। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!