Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बड़वारा में गांजे की अवैध खेती का खुलासा, 21 किलो हरे पौधे जब्त

घर के पीछे बाड़ी में लगाए थे 32 गांजे के पौधे, आरोपी गिरफ्तार

घर के पीछे बाड़ी में लगाए थे 32 गांजे के पौधे, आरोपी गिरफ्तार,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी से गांजे के 32 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन करीब 21 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 2 लाख 4 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी हटाई के यादव मोहल्ला निवासी रामकुमार यादव अपने घर के पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे लगाए हुए है। सूचना पर बड़वारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बाड़ी से 32 नग गांजे के हरे पौधे बरामद किए।
पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पौधों को जब्त कर आरोपी रामकुमार यादव पिता स्वर्गीय मद्धा यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी हटाई को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!