Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन से कटनी में शोक की लहर, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में गहरा दुख

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन से कटनी में शोक की लहर, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में गहरा दुख,

कटनी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन की दुखद खबर से पत्रकारिता जगत सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से कटनी ने एक सक्रिय, निर्भीक और जुझारू पत्रकार को खो दिया है।
आशुतोष शुक्ला लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संवेदनाओं का दौर जारी है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि आशुतोष शुक्ला का निधन कटनी की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी बेबाक लेखनी, सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!