Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

UPI के विरोध में झंडा बाजार थोक किराना व्यापारी संघ का प्रदर्शन, MDR शुल्क को लेकर जताई नाराजगी,

UPI के विरोध में झंडा बाजार थोक किराना व्यापारी संघ का प्रदर्शन, MDR शुल्क को लेकर जताई नाराजगी,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। डिजिटल भुगतान में UPI पर लगने वाले MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क को लेकर झंडा बाजार थोक किराना व्यापारी संघ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने UPI लेन-देन पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध करते हुए अपनी मांगों और चिंताओं को सामने रखा।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि थोक कारोबार में बड़ी संख्या में डिजिटल लेन-देन होते हैं। ऐसे में UPI भुगतान पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों पर आर्थिक भार बढ़ा सकता है। व्यापारियों ने संबंधित स्तर पर इस मुद्दे पर विचार कर राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन में झंडा बाजार थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष अतुल सचदेवा, सचिव मयंक कष्टवार, कोषाध्यक्ष संजय बसैंया सहित बेबू चौदहा, रविंद्र चौदहा, विपुल कोटक, आशीष कंदेले, पंकज त्रिसोदिया, रमेश डेंगरे, संदीप श्री चंदानी शाहिद सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं थोक किराना व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखते हुए MDR से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग की और कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए सुगम बनी रहनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!