Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों पर निगम की कार्रवाई

दो दुकानदारों पर 4 हजार रुपये जुर्माना, पांच की सामग्री जब्त

दो दुकानदारों पर 4 हजार रुपये जुर्माना, पांच की सामग्री जब्त,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। शहर में सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और नागरिकों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम के अतिक्रमण अमले ने बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई की।
अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक मार्ग और स्थान घेरकर व्यवसाय करने वाले सात दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इनमें एक कबाड़ व्यवसायी पर 3 हजार रुपये और एक टायर दुकानदार पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, पांच अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर सामग्री रखकर व्यवसाय किए जाने पर निगम अमले ने उनकी सामग्री जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात और नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माने के साथ सामग्री जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!