Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

25 सितंबर को कटनी को मिलेंगी तीन नई बसें, भोपाल से होगा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर बसों को करेंगे रवाना, शहर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की बढ़ेगी सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर बसों को करेंगे रवाना, शहर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की बढ़ेगी सुविधा,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 25 सितंबर को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा परियोजना का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में कटनी जिले को योजना के तहत तीन नई बसों की सौगात मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कटनी की तीनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए दीनदयाल कटनी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा बसों को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। बसों पर निर्धारित रंग-रोगन और योजना का लोगो लगाया जाएगा।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने बसों के संचालन से जुड़ी तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को बसों के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही इनके रूट निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सेवा शुरू होने के बाद नागरिकों को सुगम और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जा सके।
23 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगी बसें
कार्यक्रम की तैयारियों के तहत कटनी की तीनों बसों को 23 सितंबर को भोपाल स्थित बीएचईएल दशहरा मैदान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए दीनदयाल कटनी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा एक नोडल अधिकारी नामित कर उसकी जानकारी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, कार्यक्रम से एक दिन पहले 24 सितंबर को बसों का ड्राई रन भी किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!