Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दधिकांदो शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्रोन से होगी भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्रोन से होगी भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। 72वें दधिकांदो महोत्सव एवं रविवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। शोभायात्रा के रूट, प्रमुख आयोजन स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय से अतिरिक्त बल की ड्यूटी लगाई गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बल वितरण के बाद ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बरती जाए तथा भीड़ के बीच किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
दधिकांदो महोत्सव एवं शोभायात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही एसएएफ, सिविल पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।
पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार आयोजन स्थलों और शोभायात्रा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा
महोत्सव के मद्देनजर शहर के प्रमुख मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि धार्मिक आयोजन की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वे पूरी जिम्मेदारी, संयम और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें। पुलिस का मुख्य उद्देश्य शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!