Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

विजयराघवगढ़ पुलिस ने 2 किलो 960 ग्राम गांजा किया जब्त, बाइक भी कब्जे में

विजयराघवगढ़ पुलिस ने 2 किलो 960 ग्राम गांजा किया जब्त, बाइक भी कब्जे में,

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे को गांजा परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2 किलो 960 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को विजयराघवगढ़ थाना पुलिस की टीम आईटीआई विजयराघवगढ़ स्थित तलैया के पास मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। दोनों का आचरण संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति के पास मौजूद पिट्ठू बैग की जांच की गई। बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान दोनों की पहचान समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल तथा गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम खिरवा नंबर-1, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के रूप में हुई। दोनों आपस में चाचा-भतीजे बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 2 किलो 960 ग्राम गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसके बाद दोनों को जिला जेल दाखिल कराया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा सहित स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!