Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मटमैले पानी की शिकायत पर निगम अलर्ट, मौके पर पहुंची जलप्रदाय टीम

इंदिरा ज्योति कॉलोनी में जांच के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य, नागरिकों ने भी बताया—मिल रहा साफ पानी

इंदिरा ज्योति कॉलोनी में जांच के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य, नागरिकों ने भी बताया—मिल रहा साफ पानी,

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी ।। के माधव नगर क्षेत्र स्थित इंदिरा ज्योति कॉलोनी में मटमैले पानी की शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। शिकायत मिलते ही जलप्रदाय शाखा की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां टीम ने जलापूर्ति व्यवस्था और पाइपलाइन का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता की जांच की।
वीओ:
इंदिरा ज्योति कॉलोनी में मटमैले पानी की शिकायत की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के जलप्रदाय विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने क्षेत्र में पानी की सप्लाई, पाइपलाइन और जल की गुणवत्ता से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान मौके पर जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य पाई गई। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी वर्तमान में साफ और स्वच्छ पानी मिलने की जानकारी निगम की टीम को दी।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। पेयजल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अमले के माध्यम से मौके पर जांच कराई जा रही है और समस्या पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी निगम कार्यालय, जोन कार्यालय या कंट्रोल रूम को दें, ताकि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!