टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रीठी अध्ययन केंद्र में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

विद्यार्थियों ने व्यक्तित्व और विचारों पर रखे विचार, समाजसेवा का लिया संकल्प,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी/रीठी। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के शासकीय उत्कृष्ट रीठी अध्ययन केंद्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक जगह सिंह मसराम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के विचारों पर प्रकाश डाला। परामर्शदाताओं और विद्यार्थियों ने भी उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।
इस दौरान विद्यार्थियों को CMCLDP ऐप और प्रोफाइल अपडेट संबंधी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन परामर्शदाता शरद यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!