टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने की कार्रवाई

फार्मर आईडी, पीएम किसान, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन के मामलों में कम प्रगति मिलने पर कार्रवाई

फार्मर आईडी, पीएम किसान, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन के मामलों में कम प्रगति मिलने पर कार्रवाई,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और निर्धारित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर विजयराघवगढ़/बरही क्षेत्र के पटवारी तेजभान पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयराघवगढ़/बरही द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार पटवारी तेजभान पाल, प.ह.नं. 18 सलैया सिहोरा के कार्यों की समीक्षा के दौरान फार्मर आईडी, पीएम किसान योजना के पात्र एवं अपात्र कृषकों की जानकारी, ई-केवाईसी तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण सहित अन्य शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। 23 सितंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में भी संबंधित कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली थी।
इसके अलावा 24 सितंबर को पटवारी बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए थे। इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
आदेश में शासकीय कार्यों में लापरवाही को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत माना गया है। तहसीलदार बरही के प्रस्ताव के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम, 1966 के तहत पटवारी तेजभान पाल को निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ऑफिस कानूनगो शाखा, बरही निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!