Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन: कटनी के तकनीकी अमले को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, 10 मास्टर ट्रेनर भोपाल में होंगे प्रशिक्षित

जल जीवन मिशन: कटनी के तकनीकी अमले को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, 10 मास्टर ट्रेनर भोपाल में होंगे प्रशिक्षित,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 24 अगस्त। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं के सुचारु संचालन एवं संधारण को लेकर कटनी जिले के तकनीकी अधिकारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित, भोपाल के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित एकल ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं की संचालन गतिविधियों से तकनीकी अमले को दक्ष बनाने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जारी प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार कटनी जिले के जनपद पंचायतों में पदस्थ 10 सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन 7 सितंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक भोपाल स्थित आर.सी.व्ही. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में होगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के बल्क ग्रामों में योजनाओं के संचालन एवं संधारण से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर तैयार करना है।
इन तिथियों में होगा प्रशिक्षण
जारी कैलेंडर के अनुसार सहायक यंत्री श्रीमती प्रियंका लखेरा, जनपद पंचायत बड़वारा का प्रशिक्षण 7 से 11 सितंबर, अरुण चतुर्वेदी, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ का 14 से 19 सितंबर, अजय केसरवानी, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का 21 से 25 सितंबर तथा सौरभ भलावी, जनपद पंचायत रीठी का प्रशिक्षण 5 से 9 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार उपयंत्री आलोक पटेल, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ का प्रशिक्षण 12 से 16 अक्टूबर, त्रिभुवन सिंह, जनपद पंचायत कटनी का 26 से 31 अक्टूबर, पंकज शुक्ला, जनपद पंचायत बहोरीबंद का 2 से 6 नवंबर, प्रदीप यादव, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का 16 से 20 नवंबर, नीरज तंतुवाए, जनपद पंचायत बहोरीबंद का 7 से 11 दिसंबर तथा सुमित साहू, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का प्रशिक्षण 28 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा।
सभी चयनित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रारंभ होने की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस प्रशिक्षण से ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के संचालन एवं संधारण में तकनीकी दक्षता बढ़ने के साथ ही जल जीवन मिशन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!