Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

महापौर जनसुनवाई में उमड़ी शिकायतें, नागरिकों ने बताईं समस्याएं

महापौर प्रीति सूरी ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

महापौर प्रीति सूरी ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पेंशन, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान कर नागरिकों को राहत पहुंचाना नगर निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए तथा प्रकरणों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
महापौर ने कहा कि नगर निगम और नागरिकों के बीच सीधा संवाद शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त सुझावों और शिकायतों के आधार पर नागरिक सुविधाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!