Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ऑपरेशन मुस्कान में कोतवाली पुलिस की तत्परता, 17 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद

पिता की डांट से नाराज होकर चाची के घर चली गई थी बालिका, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

पिता की डांट से नाराज होकर चाची के घर चली गई थी बालिका, पुलिस ने परिजनों से मिलाया,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी एवं अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई और उनकी सकुशल दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 17 वर्ष 8 माह की नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कछगवां निवासी फरियादी वर्तमान में जालपा देवी वार्ड, कटनी में किराए के मकान में रहकर सिलाई का कार्य करता है। उसने 28 अगस्त को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अगस्त की शाम काम से लौटने पर उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 951/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर तलाश
पुलिस टीम ने परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका अपनी चाची के घर सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर थाना लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पिता की डांट से नाराज होकर चली गई थी घर से
पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग में बालिका ने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर वह बिना बताए अपनी चाची के घर चली गई थी। न्यायालय के समक्ष बालिका के कथन भी दर्ज कराए गए। इसमें उसने अपने साथ किसी अप्रिय घटना के घटित होने से इनकार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बालिका को समझाइश देते हुए भविष्य में बिना बताए घर से नहीं जाने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में परिजनों को जानकारी देने की सलाह दी। वहीं परिजनों को भी बालिका की भावनाओं को समझते हुए उसकी उचित देखभाल और सुरक्षा पर ध्यान देने की समझाइश दी गई।
बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, कुलदीप सिंह एवं प्रधान आरक्षक रीता मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!