Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कच्ची शराब के खिलाफ विजयराघवगढ़ पुलिस का अभियान, बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट

बरहटा, गोइन्द्रा और नड़ेरी में दबिश, 1 लाख रुपये कीमत का महुआ लाहन किया नष्ट

बरहटा, गोइन्द्रा और नड़ेरी में दबिश, 1 लाख रुपये कीमत का महुआ लाहन किया नष्ट,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 7 सितंबर 2026। कच्ची शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ विजयराघवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने ग्राम बरहटा, गोइन्द्रा और नड़ेरी में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया। नष्ट किए गए महुआ लाहन की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 7 सितंबर को ग्राम बरहटा स्थित पारधी डेरों तथा ग्राम गोइन्द्रा और नड़ेरी में बहेलिया बस्तियों में दबिश दी गई। इस दौरान अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने के लिए रखा गया महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।
इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम रोहनिया निवासी लक्ष्मण केवट पिता स्व. खिलाड़ी केवट (61 वर्ष) के कब्जे से ग्राम रोहनिया नई बस्ती, तिरगड्डा के पास हाथ भट्टी से निर्मित करीब 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक जगदीश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीतेश सिंह तथा प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!