Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता और मारपीट पर पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जताया रोष

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कटनी में सौंपा गया ज्ञापन

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कटनी में सौंपा गया ज्ञापन,

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं अपमानजनक व्यवहार की घटना को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की कटनी इकाई ने कड़ा आक्रोश जताया है। परिषद ने घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और समाचार संकलन के दौरान उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा स्वीकार्य नहीं है। विशेष रूप से महिला पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार की घटना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं से पत्रकारों की सुरक्षा के साथ-साथ पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े होते हैं।
इसी मांग को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, कटनी इकाई द्वारा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
परिषद ने प्रशासन से महिला पत्रकारों सहित सभी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि वे बिना किसी भय और दबाव के अपने पत्रकारिता दायित्वों का निर्वहन कर सकें। परिषद ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!