Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए निखिल साहू बने जिला युवा अध्यक्ष

सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए निखिल साहू बने जिला युवा अध्यक्ष,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश ने कटनी निवासी निखिल साहू को जिला युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। संगठन की मध्यप्रदेश कोर कमेटी की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी मनोनयन पत्र में निखिल साहू की सामाजिक सेवाओं, सक्रियता, कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का उल्लेख किया गया है। उनका कार्यकाल आगामी चुनाव तक प्रभावी रहेगा।
संगठन ने निखिल साहू से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ जिला एवं तहसील स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक एकजुटता और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।
निखिल साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!