Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गांवों में विकास कार्यों की जांच, निर्माण की गुणवत्ता पर जनपद सीईओ की नजर

सिजहनी और पड़वई में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय-सीमा में काम पूरा कराने के दिए निर्देश

कटनी। ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी को लेकर जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार मैदानी निरीक्षण किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर इसी क्रम में जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने ग्राम पंचायत सिजहनी एवं पड़वई का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत सिजहनी में सीसी रोड, सामुदायिक भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की स्थिति देखी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर आवास का लाभ सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी।
इसके बाद जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत पड़वई में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधितों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायतों के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नियमित मैदानी भ्रमण से ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी के साथ उनकी गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी नजर रखी जा रही है।

राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!