Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम बिछिया में जुआ फड़ पर निवार पुलिस की दबिश, छह जुआरी गिरफ्तार

जुआरियों से ₹3,170 नगद और ताश के पत्ते बरामद, जुआ खिलाने वाला आरोपी मौके से फरार

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार चौकी पुलिस ने ग्राम बिछिया में कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹3,170 नगद तथा ताश के पत्ते जब्त किए हैं। वहीं, जुआ खिलाने का आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को चौकी निवार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बिछिया स्थित रंगमंच में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे तथा मौके से ₹3,170 की नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह, प्रदीप कोल, शिवम बर्मन, शिवकुमार कोल, संजीत सोनी और ललित कुमार के रूप में की है।
वहीं, पुलिस के अनुसार जुआ खिलाने वाला आरोपी मोनू उर्फ प्रदीप बर्मन निवासी बिछिया मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम एवं धारा 49(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र सहित सउनि राजेश कोरी, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!