Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

बाबा माधव साह स्कूल पहुंच मार्ग बारिस में बदहाल, सड़क की हालत से स्थानीय लोग परेशान

बाबा माधव साह स्कूल पहुंच मार्ग बारिस में बदहाल, सड़क की हालत से स्थानीय लोग परेशान,

कटनी। माधव नगर क्षेत्र स्थित बाबा माधव साह स्कूल पहुंच मार्ग की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे और अधिक परेशानी का कारण बन रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्कूल तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी रोजाना इस खराब मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क की स्थिति में सुधार कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है।
रहवासियों का कहना है कि स्कूल जैसे महत्वपूर्ण स्थान तक पहुंचने वाली सड़क का इस तरह बदहाल होना चिंता का विषय है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सड़क का शीघ्र सुधार कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!