Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जनसुनवाई की शिकायत पर छह गांवों में आबकारी की ताबड़तोड़ दबिश

अवैध शराब बिक्री के 5 मामले दर्ज, 17 हजार से अधिक की देशी शराब और बीयर जब्त

अवैध शराब बिक्री के 5 मामले दर्ज, 17 हजार से अधिक की देशी शराब और बीयर जब्त,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जनसुनवाई में मिली अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग ने जिले के छह गांवों में एक साथ दबिश देकर अवैध मदिरा कारोबार पर कार्रवाई की। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर वृत्त कटनी क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 197 पाव देशी शराब और 13 बोतल बीयर जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 17 हजार रुपए से अधिक बताई गई है।
आबकारी विभाग की टीम ने भानपुरा नंबर-1, हरदुआ, भटिया मोहल्ला बिछुआ, लालपुर, बिचपुरा और शाहपुर में संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान प्रत्येक 180 एमएल के 197 पाव देशी मदिरा तथा 650 एमएल की 13 बोतल बीयर बरामद हुई।
पांच प्रकरण दर्ज, आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
अवैध मदिरा विक्रय के मामलों में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत कुल पांच प्रकरण दर्ज किए हैं। बरामद शराब को जब्त कर संबंधित मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिकायत मिलते ही हरकत में आया विभाग
जनसुनवाई में अवैध मदिरा बिक्री को लेकर मिली शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा कारोबार से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी एवं प्रवीण रतन वरकड़े, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार एवं श्रीमती सीमा देवी कोल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!