Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से मिठाई-खोया और नमकीन के नमूने

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से मिठाई-खोया और नमकीन के नमूने,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 25 अगस्त 2026। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटनी शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई, खोया और नमकीन के नमूने लिए।
देश भंडार से छह खाद्य पदार्थों के नमूने
सुभाष चौक स्थित देश भंडार के निरीक्षण के दौरान मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए।
गोलू रेस्टोरेंट और बीकानेर मिष्ठान भंडार की भी जांच
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने लिए गए। वहीं स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने संकलित किए गए।
इसी क्षेत्र में स्थित कोजी स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। यहां से लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने नियमानुसार लिए गए।
लैब जांच के बाद सामने आएगी गुणवत्ता की स्थिति
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिए गए सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल निरीक्षण या नमूना लिए जाने के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक घोषित नहीं किया जा सकता। प्रयोगशाला रिपोर्ट में प्राप्त परिणामों के आधार पर ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने अथवा नहीं होने का अंतिम निर्णय होगा।
अमानक पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
यदि प्रयोगशाला जांच में कोई खाद्य पदार्थ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों और विनियमों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के दौरान बढ़ती खाद्य खपत को देखते हुए विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!