Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ निवार पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त

कटनी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में निवार चौकी पुलिस ने ग्राम बिचपुरा, शाहपुर और लालपुर क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान ग्राम बिचपुरा निवासी नरेंद्र लूनिया के ठिकाने से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये है, जब्त की गई। साथ ही मौके पर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से नशे से दूर रहने और अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के साथ एएसआई राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!