Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 63 आवेदन प्राप्त

स्लीमनाबाद में आयोजित जनसंवाद शिविर में अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

स्लीमनाबाद में आयोजित जनसंवाद शिविर में अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत गुरुवार को स्लीमनाबाद में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण
जनसंवाद शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन ग्रामीणों ने प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिविर के बाद भी ग्रामीणों से किया संवाद
शिविर समाप्त होने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!