Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर महापौर, निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं,

कटनी

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जिले के समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता देशवासियों के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नगरवासियों से स्वच्छ, सुंदर और विकसित कटनी के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घरों से निकलने वाले कचरे का उचित पृथक्करण करने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने से शहर को बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। शहर के विकास में जनभागीदारी बढ़ाना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करना ही राष्ट्र निर्माण में स्थानीय स्तर पर हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है।
महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नगरवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी स्वच्छ कटनी, सुंदर कटनी और विकसित कटनी का संकल्प लें और तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोपरि रखते हुए शहर के विकास में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!