Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

महापौर जनसुनवाई में सीधे सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं, 1 सितंबर को निगम कार्यालय में आयोजन

महापौर जनसुनवाई में सीधे सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं, 1 सितंबर को निगम कार्यालय में आयोजन,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शहरवासियों की शिकायतों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 1 सितंबर को महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जनसुनवाई के दौरान शहरवासी अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों से संबंधित आवेदन सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर महापौर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और निगम प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और महापौर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!