Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कन्हवारा में अवैध शराब के खिलाफ कुठला पुलिस की कार्रवाई, चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कटनी। गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुठला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम कन्हवारा में एक महिला के कब्जे से 20 पाव देशी शराब बरामद की, जबकि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता की शिकायत वाले चार लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को ग्राम कन्हवारा में कार्रवाई के दौरान रेनु कचेर, निवासी छैघरा, के कब्जे से 3.600 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है। शराब जब्त कर महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके अलावा हर्ष जायसवाल, राजेश कुशवाहा, रेनु कचेर और सविता वर्मा के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। चारों को अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!