टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
सीसीटीवी की मदद से छात्र का गुम बैग बरामद, ऑटो चालक से संपर्क कर लौटाया

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन पर ऑटो से उतरते समय सतना निवासी और पॉलिटेक्निक छात्र धनंजय मिश्रा का बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में पढ़ाई से संबंधित जरूरी दस्तावेज और किताबें रखी थीं।
फरियादी ने तत्काल सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी टीम ने फुटेज खंगालकर ऑटो क्रमांक MP21ZA0182 की पहचान की और चालक से संपर्क कर बैग बरामद कर लिया। इसके बाद बैग सुरक्षित रूप से छात्र को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक (रेडियो) अनामिका सोनकर (चौहान), आरक्षक गौरव दुबे और आरक्षक पुष्पेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




