Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बारिश के बीच शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, घाटों पर निगम ने संभाली व्यवस्थाएं

बारिश के बीच शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, घाटों पर निगम ने संभाली व्यवस्थाएं,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों पर पहुंचे और निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।
निगम प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की गई है, ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!