Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्ती, 27 लोगों से 8 हजार रुपये का स्पॉट फाइन

माधव नगर के मेन बाजार में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों पर मौके पर ही जुर्माना

माधव नगर के मेन बाजार में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों पर मौके पर ही जुर्माना,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 42 के मेन बाजार, माधव नगर क्षेत्र में निगम की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता टीम ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से कुल 8 हजार रुपये का स्पॉट फाइन वसूल किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने, दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई नहीं रखने तथा मांस-मछली विक्रय के दौरान निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने के मामले सामने आए। निगम की टीम ने संबंधित लोगों को मौके पर ही स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश देते हुए नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मां भगवती कलेक्शन, कमलेश प्रजापति, मिथुन चक्रवर्ती, निर्मल जेठवानी, अक्षय सुदामा धर्मपाल, शशि महेश दुर्रानी, संतोष तुलसीराम गुप्ता, गिरजा शंकर, अमर सरोज, जीवन संत रामदास, साजिद खान, सूबेदार सरोज, परिमल दादा मंडल, चंदन चिकन सेंटर एवं मुन्ना केवट सहित अन्य के विरुद्ध स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इन मामलों में 4 हजार 500 रुपये का स्पॉट फाइन वसूल किया गया।
इसी क्षेत्र में की गई दूसरी कार्रवाई के दौरान लीला डेयरी पर 1 हजार रुपये, जबकि सुनील नगवानी, झुमरा मल, प्रताप राय, विष्णु, प्रीतम यादव, कृष्ण प्रोविजंस एवं विनोद रेस्टोरेंट पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अज्जू वर्कशॉप, वीवो सर्विस सेंटर एवं मकबूल खान पर 300-300 रुपये तथा आशीष प्रजापति पर 200 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इस कार्रवाई में कुल 3 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने, प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी रखने अथवा स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप मोगरे, संदीप कुंडे, लीलाधर अर्खेल एवं संगीत शर्मा सहित निगम की टीम मौजूद रही।
नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में निगम का सहयोग करें। निगम का कहना है कि स्वच्छ बाजार और स्वच्छ शहर के लिए प्रशासन के साथ नागरिकों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!