Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवकाश में भी जारी रही जलकर वसूली, 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने उमड़े उपभोक्ता

शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने जमा किया बकाया जलकर, निगम ने अवकाश के दिनों में भी भुगतान की सुविधा रखी जारी

शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने जमा किया बकाया जलकर, निगम ने अवकाश के दिनों में भी भुगतान की सुविधा रखी जारी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जलकर के बकायादार उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लागू की गई जलकर राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अवकाश के दिनों में भी भुगतान की सुविधा जारी रखी जा रही है। रविवार के अवकाश के बावजूद नगर निगम कार्यालय एवं निर्धारित जलकर भुगतान काउंटर खुले रहे, जहां पहुंचकर नागरिकों ने अपने बकाया जलकर का भुगतान कर 50 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ लिया।

नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यदिवसों में व्यस्त रहने वाले नागरिकों की सुविधा को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी जलकर जमा करने की व्यवस्था की गई है। इससे ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, जो नियमित कार्यदिवसों में समय के अभाव में अपना बकाया जमा नहीं कर पाते।
वहीं, निगम की गठित टीम द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर भी बकायादार उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी जा रही है। टीम द्वारा पात्र उपभोक्ताओं को बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा कर शेष राशि पर मिलने वाली छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
जलकर राहत योजना को लेकर नागरिकों में लगातार रुचि देखने को मिल रही है। शनिवार को अवकाश के बावजूद निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई भुगतान सुविधा का लाभ 82 उपभोक्ताओं ने उठाया। इन उपभोक्ताओं ने बकाया जलकर की निर्धारित 50 प्रतिशत राशि जमा कर शेष राशि पर मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त किया।
नगर निगम प्रशासन द्वारा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही भुगतान प्रक्रिया को भी सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक बकायादार उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकें।
नगर निगम प्रशासन ने जलकर के पात्र बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 10 सितंबर 2026 की निर्धारित अंतिम तिथि से पहले बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाएं। निगम के अनुसार यह बकाया जलकर की देनदारी समाप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना योजना का लाभ लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!