Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी।ढीमरखेड़ा। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक स्तरीय बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम ने की। जिला कार्यकारिणी की सहमति से जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने जितेंद्र मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।
बैठक में सदानंद कोल को जिला सचिव, नीलेश पौराणिक को उपाध्यक्ष तथा सुजीत शुक्ला को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संगठन से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की।
कर्मचारियों ने सीपीसीटी परीक्षा संबंधी आदेश, पदोन्नति प्रक्रिया, विभागीय समितियों के गठन, समयमान वेतनमान, कार्यभारित एवं आकस्मिक निधि कर्मचारियों की नियमित पदस्थापना सहित दैनिक वेतनभोगी, स्थाईकर्मी और अंशकालीन रसोइया कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन और पत्राचार की आगामी रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!