Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बारिश से लबालब हुआ खेत तालाब, सिंचाई के साथ बढ़ेगी किसान की आय

बारिश से लबालब हुआ खेत तालाब, सिंचाई के साथ बढ़ेगी किसान की आय,

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी, 26 अगस्त। जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम हदरहटा में वर्ष 2025-26 में व्हीबी-जीरामजी योजना के तहत निर्मित खेत तालाब बारिश के पानी से पूरी तरह भर गया है। धनुषधारी चौधरी के खेत में करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस तालाब से जल संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर सिंचाई की सुविधा भी मजबूत हुई है।
लगातार बारिश के बाद खेत तालाब में पर्याप्त जलभराव होने से आने वाले समय में फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा। इससे किसान को वर्षा पर निर्भरता कम करने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
खेत तालाब में संचित पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किए जाने से फसल उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। इसके साथ ही अतिरिक्त कृषि उपज से किसान की आय बढ़ने की उम्मीद है। खेत तालाब जैसी जल संरचनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल को सहेजने के साथ भूजल स्तर को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
धनुषधारी चौधरी के खेत में तैयार यह तालाब जल संरक्षण के साथ कृषि को मजबूत करने की दिशा में उपयोगी साबित हो रहा है। सिंचाई सुविधा मिलने से कृषि कार्य में सहूलियत बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!