Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई, 4 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट

बरही में 4,000 किलो महुआ लाहन और 25 लीटर कच्ची शराब नष्ट, स्लीमनाबाद में 16 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त

बरही में 4,000 किलो महुआ लाहन और 25 लीटर कच्ची शराब नष्ट, स्लीमनाबाद में 16 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में विजयराघवगढ़ और स्लीमनाबाद अनुभाग में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की।
बरही में 4 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट
विजयराघवगढ़ अनुभाग के थाना बरही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ दबिश दी। कार्रवाई एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे और थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ पुलिस बल द्वारा की गई।
पुलिस के मुताबिक मौके से करीब 265 कंटेनरों में भरा 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस टीम ने मौके पर ही महुआ लाहन को नष्ट कराया। इसके अलावा करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये है, उसे भी नष्ट किया गया।
स्लीमनाबाद में 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
इधर, थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व और थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मीना बाई सपेरा के कब्जे से 9 लीटर और सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 7 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की। कुल 16 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6,400 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। मौके पर शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली महुआ-लाहन सामग्री को भी नष्ट कराया गया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
बरही की कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं स्लीमनाबाद की कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उप निरीक्षक काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं महिला आरक्षक नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!