Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

त्योहारों को लेकर विजयराघवगढ़ पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा

त्योहारों को लेकर विजयराघवगढ़ पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा,

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। आगामी ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना विजयराघवगढ़ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में हुई।
बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, नायब तहसीलदार शुक्ला, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से सुझाव भी लिए।
नायब तहसीलदार शुक्ला ने नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
वर्षा ऋतु और आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा
बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए आपदा प्रबंधन के मुद्दे पर भी विशेष चर्चा हुई। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी-नालों में पानी का तेज बहाव होने अथवा पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में सड़क पार करने का प्रयास न करें।
सर्पदंश की घटनाओं से बचाव और तत्काल उपचार को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने अपील की कि सर्पदंश की घटना होने पर समय गंवाए बिना पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न कराने में पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!