अवैध शराब कारोबार पर उमरियापान पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
54 पाव अवैध शराब जब्त, करीब 6 हजार 800 रुपये बताई गई कीमत

54 पाव अवैध शराब जब्त, करीब 6 हजार 800 रुपये बताई गई कीमत,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत उमरियापान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखे तीन आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त 2026 को उमरियापान थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान बम्हनी निवासी सर्वेश काछी, पचपेढ़ी निवासी गुलाब पटेल और बनहरी निवासी प्रमोद पटेल को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए शराब रखे हुए पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 54 पाव शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार 800 रुपये बताई गई है, जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक कोदूलाल दाहिया, सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, आरक्षक सतेंद्र चौरसिया, आरक्षक नीलेश पटेल, आरक्षक मोहन मुबेल, आरक्षक रोहित झारिया सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




