Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शक्कर के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, ₹42 से बढ़कर ₹65 किलो पहुंची कीमत

शक्कर के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, ₹42 से बढ़कर ₹65 किलो पहुंची कीमत,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। महंगाई की मार से आम आदमी पहले ही परेशान है, वहीं अब रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली शक्कर के दामों में भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले तक करीब 42 रुपये किलो मिलने वाली शक्कर अब बढ़कर 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
शक्कर की कीमत में सीधे 23 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं का बजट बिगाड़ दिया है। चाय से लेकर मिठाई और घरेलू उपयोग तक, शक्कर की बढ़ती कीमत का असर सीधे आम परिवार की रसोई पर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पहले ही खाद्य सामग्री, सब्जियों और अन्य जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ रखा है। ऐसे में शक्कर के दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी ने महंगाई की चिंता और बढ़ा दी है।
अब सवाल यह है कि आखिर शक्कर के दाम इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं? क्या आने वाले दिनों में कीमतों में राहत मिलेगी या आम आदमी को महंगाई का यह बोझ अभी और उठाना पड़ेगा?
आम आदमी की रसोई से जुड़ी इस महंगाई पर जिम्मेदार विभागों और सरकार की नजर कब पड़ेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!