अभिरक्षा से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस को मिली सफलता

अभिरक्षा से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस को मिली सफलता,
विकास साहू कटनी न्यूज 24
कटनी। माधवनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पूछताछ के दौरान शौचालय जाने का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देते हुए जंगल-झाड़ियों में फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार, थाना माधवनगर क्षेत्र के अमकुही इंडस्ट्रियल एरिया में मई 2025 में हुई चोरी के मामले में आरोपी सोनू साहू उर्फ काला, पिता कल्लू साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिलहरी थाना कुठला, हाल संतनगर थाना कोतवाली, जिला कटनी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही थी।
इसी दौरान आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और मौका मिलते ही तेजी से दौड़कर जंगल-झाड़ियों में छिपते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभिरक्षा से फरार होने के संबंध में अपराध क्रमांक 625/26, धारा 262 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी।
माधवनगर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तलाश के बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को कैलवारा, कटनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 24 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में उनि योगेश मिश्रा, सउनि वहाब खान, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेन, पवन सिंह, कमलेश बैरागी, नीलेन्द्र गौतम, आरक्षक मणि, रोहित सिंह, संजय सिंह, नवीन शुक्ला सहित चौकी बिलहरी के प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा और आरक्षक उमाकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




