Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जन विश्वास अभियान में कृषि नवाचार का मॉडल बना मन्नी मोड़ फार्म हाउस

15 एकड़ के फार्म हाउस में दिखी आधुनिक और विविधतापूर्ण खेती, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

15 एकड़ के फार्म हाउस में दिखी आधुनिक और विविधतापूर्ण खेती, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में नवाचार और बेहतर कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कटनी-बिलहरी मार्ग स्थित मन्नी मोड़ के समीप प्रगतिशील किसान सुकीर्ति जैन के करीब 15 एकड़ में विकसित फार्म हाउस का निरीक्षण किया।
फार्म हाउस में अमरूद, केला, गुलाब, सहजन, आंवला, मूसली और चिया जैसी विभिन्न फसलों के साथ वर्मी कंपोस्ट और सोलर ऊर्जा का भी उपयोग किया जा रहा है। यहां पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया गया है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फसल उत्पादन, कृषि प्रबंधन और अपनाई जा रही तकनीकों की जानकारी ली। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि ऐसे नवाचार किसानों को विविधीकरण और आधुनिक कृषि के लिए प्रेरित करने के साथ उनकी आय बढ़ाने की दिशा में उपयोगी मॉडल साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!